Shopping Cart
उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कॉन्ग्रेस
[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="Listen"]
News Reporter- Kaarunya
Posted- 2 years ago

जैसे जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। राजनीत गतिविधियां भी तेजी से आगे बढ़ रही है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं, तो अखिलेश यादव भी लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। फिर ऐसे में कांग्रेस पार्टी कैसे पीछे रह सकती है। एक चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह ऐलान कर दिया कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। प्रियंका गांधी ने गठबंधन की सारी अटकलों को खारिज कर दिया। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सक्रियता से काम कर रही हैं उत्तर प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार चुनावी हमला कर रही हैं। तो एसपी और बीएसपी को भी नहीं छोड़ रही। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में शायद सरकार तो ना बना पाए लेकिन किंग मेकर की भूमिका में हो सकती है। इस बार कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश चुनाव में पहले की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *