Shopping Cart
पाकिस्तान ने की गोलीबारी – जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी फायरिंग में एक जवान शहीद
[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="Listen"]
News Reporter- Zindagi Online
Posted- 3 years ago
News
  • शहीद हुआ जवान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला था
  • पाकिस्तान ने इस साल मार्च में सबसे ज्यादा 411 बार सीजफायर वाॅयलेशन किया

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में एलओसी पर शनिवार को पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसके बाद भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस साल 2700 बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। पिछले साल इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी। इस दौरान 21 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 94 लोग घायल हुए हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जवान रॉबिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। वे हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे।

2020 में सबसे ज्यादा 411 बार सीजफायर वॉयलेशन मार्च में हुआ

महीनासीजफायर वॉयलेशन संख्या
जनवरी367
फरवरी366
मार्च411
अप्रैल387
मई382
जून114

पुंछ सेक्टर में भी शहीद हुआ था जवान
करीब दो महीने पहले पाकिस्तान की गोलीबारी में एलओसी के करीब पुंछ सेक्टर में भारत का एक जवान शहीद हो गया था। दो अन्य घायल हुए थे। वहीं, पाकिस्तान ने 12 जून को जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गोलीबारी की थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *