Shopping Cart
प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र
[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="Listen"]
News Reporter- Kaarunya
Posted- 1 year ago

उत्तर प्रदेश में चुनावों को सिर्फ 2 महीने ही रह गए हैं ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तरफ से जनता को लुभाने का पूरा प्रयास कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी सभी पार्टियों से एक कदम आगे है कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी चुनावी सक्रियता को लेकर सभी पार्टियों से आगे चल रही हैं पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है जिसे वह पूरी तत्परता से निभा रही हैं।

प्रियंका गांधी का कहना है कि राजनीति में महिलाओं को अपनी सक्रियता दिखानी होगी बिना महिलाओं की भागीदारी के राजनीति को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता प्रियंका गांधी ने कहा कि स्त्री दया करुणा और प्रेम की प्रतिमूर्ति होती है महिला के इन्हीं गुणों को राजनीति में लेकर आना होगा।

प्रियंका गांधी ने इसके साथ ही कुछ घोषणाएं भी की प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40% आरक्षण दिया जाएगा तथा छोटे व्यापार को चलाने के लिए उन्हें टैक्स में छूट भी दी जाएगी 10वीं और 12वीं की छात्राओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे और मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अपना महिला घोषणा पत्र भी जारी किया और साथ ही यह भी कहा कि उम्मीद है कि यह पहला महिला घोषणा पत्र नहीं होगा अब और भी पार्टियां अपना महिला घोषणा पत्र जारी करेंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *