Shopping Cart
कोरोनावायरस के नए रूप ओमैक्रोन वैरीएंट से दहशत में दुनिया
[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="Listen"]
News Reporter- Zindagi Online
Posted- 1 year ago
News

अफ्रीकी देशों में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट सामने आया है ओमैक्रोन। इस वैरीएंट के सामने आने से एक बार फिर सारी दुनिया खोफ में आ गई है। कोरोनावायरस पिछले 2 सालों में पूरे विश्व में भारी तबाही मचा चुका है। यह रूप बदलकर सामने आता रहता है। इस पर अफ्रीकी देशों में यह जिस नए रूप में आया है इस रूप को बेहद ही खतरनाक बताया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है और दुनिया के तमाम देश इसे लेकर चिंतित हैं।

अफ्रीका के बाद और विदेशों में फैला यह वेरिएंट
अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर यह वेरिएंट हॉन्ग कोंग, इजराइ, इटली और फ्रांस में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। वहीं अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोनावायरस के मामले बढ़ने से आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

अफ्रीकी देशों के लिए बंद की उड़ाने।
फ्रांस ब्रिटेन सऊदी अरेबिया और भी अन्य देशों ने कुर्ला वेरिएंट के नए रूप को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका तथा अफ्रीका महाद्वीप के अन्य देशों के लिए अपनी उड़ानें रोक दी है उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए रोका गया है। अफ्रीकी महाद्वीप के देश जिंबाब्वे नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका में इस वैरीएंट के केस देखे गये हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उड़ानों पर रोक लगाई गई है।
क्या है भारत की तैयारी?
कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के सामने आने के बाद भारत में भी इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है। ज्ञात हो कि डेल्टा वैरीअएट ने भारत में बहुत नुकसान किया था। इसी को मद्देनजर रखते हुए भारत को अपनी तैयारियों को एक बार फिर पुख्ता करना होगा। हालांकि भारत में वैक्सीनेशन काफी हो चुका है फिर भी इससे निपटने के लिए मजबूत प्रयास करने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से इसी निपटने के लिए आग्रह किया है। वही महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री ने इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र में अफ्रीकी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है अब यह देखना बाकी है कि क्या वह कोरोना के नए वेरिएंट से पॉजिटिव तो नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *